नौनिहालों को जागरूक कर पर्यावरण सुरक्षित करने की दिशा में Team Earthcare की अनोखी पहल

SHARE:

हमीरपुर, 25 अप्रैल 2026। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए Team Earthcare द्वारा चक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत न्यू सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, हमीरपुर में जागरूकता प्रदर्शनी (Exhibition) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रदर्शनी के दौरान Team Earthcare के प्रतिनिधि विकास निगम ने बताया कि दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खुले स्थानों पर फेंकने के बजाय चक्रम बिन में एकत्रित करना चाहिए और अपने क्षेत्र के कबाड़ी को निःशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उसका सही तरीके से पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) किया जा सके।

विद्यालय के प्रबंधक बीरेन्द्र द्विवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों, जल जीवों, वन्यजीवों, जंगलों और पहाड़ों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदर्शनी प्रभारी रवि एवं कनक सहित विद्यालय परिवार और Team Earthcare के सदस्य उपस्थित रहे।

IKV News
Author: IKV News