रेल रूट बना ‘नशे का हाईवे’! चलती ट्रेन से 1.35 लाख का गांजा पकड़ा

SHARE:

 

महोबा स्टेशन पर जीआरपी का बड़ा दावा: 9 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी होने की आशंकाएं?

नितेन्द्रझां
महोबा। सावधान, महोबा से गुजरने वाली ट्रेनें अब नशा तस्करों का नया ठिकाना बनती जा रही हैं? 28 मई को थाना जीआरपी ने एक ऐसी खेप पकड़ी जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। ट्रेन के जरिए दूसरे राज्यों में सप्लाई होने वाला 9 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर ट्रेन से सफर करने वाले हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने स्टेशन पर ही दोनों को धर दबोचा। सफेद बोरियों में छुपाकर रखा गांजा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों शातिर अंतर्राज्यीय गैंग के सक्रिय सदस्य हैं?

यह बरामदगी साबित करती है कि महोबा जंक्शन नशा तस्करी का सेफ कॉरिडोर बन चुका है। भीड़भाड़ वाली ट्रेनों का फायदा उठाकर तस्कर बेखौफ होकर जहर सप्लाई कर रहे हैं। अगर जीआरपी और रेल सुरक्षा बल की सतर्कता न होती तो यह खेप न जाने कितने युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर देती।

थाना जीआरपी महोबा ने साफ किया है कि ट्रेनों में अब एक-एक बैग की तलाशी ली जाएगी। यात्रियों से अपील है कि संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति या लावारिस सामान की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं