बाहर की दवा लिखने वाले डाक्टरो पर सख्त विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश

SHARE:

नितेन्द्र झां 

#महोबा :कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज नें गर्भवती महिला पंजीकरण एवं जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों का शत प्रतिशत भुगतान मंत्रा ऐप के माध्यम से करने हेतु निर्देशित किया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक लेखा प्रबंधक से यह स्पष्टीकरण प्राप्त करें की भुगतान में देरी क्यों हो रही है।जिलाधिकारी द्वारा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु संबंधी समीक्षा टीकाकरण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि स्टेट रैंक से जनपद की रैंक कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुँच सुनिश्चित कराये एवं जननी सुरक्षा योजना का भुगतान शत-प्रतिशत लाभार्थियों को सुनिश्चित हो तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बाहर की दवाई किसी भी मरीज को न लिखी जाए, किसी तरह की बाहर की दवाई लिखी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के समस्त चिकित्सा इकाइयों पर जो EDL के सापेक्ष दवाएं चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है उनका समय से मांग पत्र प्रेषित कर उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन करें जिसका व्यापक प्रचार प्रसार करे। जिससे शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की पोर्टल पर फीडिंग पर कबरई व अर्बन एरिया में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पनवाड़ी chc में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की फीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने संचारी रोग अभियान एवं दस्तक अभियान को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए तथा दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर संचारी रोग की प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से समन्वय करते हुए फोगिंग कराएं एवं लार्वा आदि की चेकिंग सघन रूप से कराई जाए। उन्होंने डायरिया कंट्रोल अभियान कार्यक्रम को भी विशेष रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं