60 रूपए के लिए पुत्र बना अपनी मां का क़ातिल…

SHARE:

 

मां की धारदार हथियार से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

कुलपहाड़ के रावतपुरा खुर्द गांव में दिनदहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप, आरोपी हिरासत में

नितेन्द्र झां 

#महोबा / कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुरा खुर्द में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप मृतका के ही बेटे मोहन सिंह यादव पर लगा है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार 23 सितंबर 2026 को करीब 3:30 बजे सोहन सिंह यादव ने सूचना दी कि उसके सगे भाई मोहन सिंह यादव ने घर के सामने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही कुलपहाड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जनपदीय फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां की हत्या की इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha