अवैध खनन पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, पट्टाधारकों को चार बड़े निर्देश

SHARE:

नितेन्द्र झां 

महोबा/ अवैध खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह,समेत खनन व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने पट्टाधारकों/अनुज्ञप्तिधारकों को दिए कड़े निर्देश:-
1. दस्तावेज जरूरी: बिना ई-एम11 / ई-फॉर्म C के खनिज का एक भी ट्रक नहीं चलेगा।
2. रिकॉर्ड दिखाओ: जांच के समय फुटेज, रजिस्टर, डीबीआर तुरंत प्रस्तुत करना होगा।
3. सुरक्षा पक्की: खदान में फेंसिंग, मैनेजर-ब्लास्टर की देखरेख और सभी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य।
4. कानून सख्त: यूपी उपखनिज परिहार नियमावली 2021 और यूपी अवैध खन निवारण नियमावली 2018 का पालन करना होगा। अनियमितता मिली तो सीधी कार्रवाई।

जिलाधिकारी ने कहा – अब ओवरलोडिंग और फर्जी दस्तावेज बर्दाश्त नहीं। राजस्व और सड़कें दोनों सुरक्षित होंगी।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha