महोबा।(नितेन्द्र झां) जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर वाहन संचालित होते दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन लगातार जारी है। ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के आरोप लग रहे हैं।
लोगों ने मांग की है कि परिवहन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।








