नितेन्द्र झां
महोबा। सदर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा निवासी छुट्टन का कथित तौर पर अवैध तमंचे (कट्टे) के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जिले में सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों ने कानून-व्यवस्था और अवैध हथियारों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो युवाओं में गलत संदेश देते हैं और पुलिस के लिए भी चुनौती बनते जा रहे हैं।
दबी जुबान से कहा जा रहा है कि युवक एक भूमाफिया से पीड़ित हैं वह लगातार प्रशासन से अपनी जमीन छुड़ाने की गुहार लगाता रहा है।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे शस्त्र की वैधता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
यदि वीडियो वास्तविक पाया जाता है, तो पुलिस द्वारा जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।







