डी.सी.डी.सी. के कार्यों की जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

SHARE:

 

लक्ष्य अनुरूप कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

नितेन्द्र झां 

#महोबा :सहकारिता विभाग में गठित डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेण्ट कमेटी (डी.सी.डी.सी.) की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी, जिसमें मुख्य रूप से सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग एवं दुग्ध विभाग में संचालित योजनायें एवं नयी समितियां के गठन के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी, सहकारिता विभाग में 05 नयी पैक्स समितियों के गठन का लक्ष्य दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण किया जाना था, जिसमें से 05 नयी समितियों का गठन हो चुका है। वर्ष 2025-26 में 03 समितियों एवं वर्ष 2026-27 में 02 समितियों का गठन पूर्ण किया जा चुका है, जिसका अनुमोदन कमेटी द्वारा किया गया। जनपद की 42 बी०पैक्स के सापेक्ष 34 समितियों में सोलर रूफटॉप की स्थापना की जायेगी, जिसमें से 03 समितियो श्रीनगर, जैतपुर एवं खरेला में स्थापना हो चुकी है।

इसके उपरान्त हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० महोबा की डी०एल०आई०एम० सी० की बैठक भी सम्पन्न हुयी, जिसमें पैक्स समितियों के कम्प्यूटराईजेशन की प्रगति के बारे में सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अवगत कराया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री पंकज कुमार ,अर्जेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक एवं पी०एन० अनुरागी अपर जिला सहकारी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एवं सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha