01 अक्टूबर शाम 5 बजे तक होगा पंजीकरण, विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार
हमीरपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से 02 अक्टूबर 2026 को 3 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 09:00 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
01 अक्टूबर तक करा लें पंजीकरण
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि अपने संस्थान के इच्छुक खिलाड़ियों का पंजीकरण 01 अक्टूबर 2026 की शाम 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से करा दें।
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं संस्थान जिला खेल कार्यालय, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने जनपद के युवा खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से गांधी जयंती के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, खेल भावना और जनभागीदारी का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।








