यूपी-112 के कमांडर शमीम खान ने 4-5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची सकुशल परिजनों से मिलाया

SHARE:

 

महोबा/ थाना श्रीनगर क्षेत्र में यूपी-112 की पीआरवी-7336 की तत्परता और संवेदनशीलता से करीब 4-5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पीआरवी-7336 को पुरवार पेट्रोल पंप के पास महोबा रोड पर एक बच्ची के अकेले श्रीनगर की ओर जाने की सूचना मिली थी। बच्ची अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रही थी और केवल अपने पिता का नाम राकेश बता रही थी। सूचना मिलते ही पीआरवी कमांडर कांस्टेबल शमीम खान और चालक होमगार्ड रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
पीआरवी कर्मियों ने बच्ची से प्रेमपूर्वक बातचीत कर उसके बताए इशारों और संकेतों को समझने का प्रयास किया। इन्हीं संकेतों के आधार पर पुलिसकर्मी बच्ची को श्रीनगर की ओर लेकर गए और उसके बताए स्थान की पहचान करते हुए उसके घर तक पहुंचे।
इसके बाद बच्ची के पिता राकेश कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी बजरंग नगर, थाना श्रीनगर से संपर्क कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने यूपी-112 की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही की सराहना की।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha