लहचूरा बांध लबालब, दो फाटक खोले; धसान नदी में छोड़ा 8,800 क्यूसेक पानी

SHARE:

 

#महोबा / यूपी-एमपी सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर 182.30 मीटर के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने दो फाटक खोलकर धसान नदी में करीब 8,800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया है।
धसान नदी में पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए महोबा और झांसी जिले के करीब 15 तटीय गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों, मछुआरों और पशुपालकों को नदी के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।
लहचूरा बांध महोबकंठ थाना क्षेत्र में स्थित है। बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर बताई गई है और इससे पहले भी जलस्तर अधिकतम सीमा तक पहुंचने पर अतिरिक्त पानी धसान नदी में छोड़ा जा चुका है। सिंचाई विभाग की टीम बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं