बिना सूचना स्मार्ट मीटर बदलने पर भड़के व्यापारी नेता, बिजली विभाग से की शिकायत

SHARE:

 

#महोबा समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सब डिविजनल ऑफिसर कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनके घर पर बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पुराना बिजली मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर (काली सूची में दर्ज कंपनी का) लगा दिया गया।
संतोष साहू, निवासी मुहल्ला बड़ीहाट, महोबा ने बताया कि वे विभाग के पंजीकृत उपभोक्ता हैं और उनका उपभोक्ता खाता संख्या 6284054000 है। इसके बावजूद विभाग या ठेकेदार द्वारा मीटर परिवर्तन की प्रक्रिया में उनकी सहमति नहीं ली गई, जो नियमों के विपरीत है।
उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि संबंधित कंपनी के मीटर की गुणवत्ता को लेकर अन्य राज्यों में भी सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में बिना सूचना मीटर बदलना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है।
साहू ने बिजली विभाग से मांग की है कि उनके घर पर लगाए गए स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पूर्व में लगा सामान्य मीटर या उच्च गुणवत्ता वाला मीटर लगाया जाए। साथ ही जब तक मीटर की वैधता सुनिश्चित न हो, तब तक किसी भी प्रकार का स्मार्ट प्रीपेड बिल जारी न किया जाए।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं