पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 25 जून को महोबा दौरे पर आएंगे, मंगलगढ पैलेस का करेंगे उद्घाटन

SHARE:

नितेन्द्रझां

महोबा। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह 25 जून को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री दोपहर 1 बजे हमीरपुर से प्रस्थान कर लगभग 3 बजे चरखारी स्थित महाराजा छत्रसाल महल पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री द्वारा मंगलगढ़ पैलेस में कोर्ट यार्ड के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत एवं चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत भी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शाम 4 बजे चरखारी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस एस्कॉर्ट, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha