(नितेन्द्र झां)
#महोबा – माननीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति जी की अध्यक्षता में विरमा भवन में पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय अध्यक्ष नें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय में कितने ओबीसी छात्रों के प्रवेश मिले हैं तथा छात्रावास में क्या-क्या सुविधा हैं, इसकी जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि छात्रावास में लाइब्रेरी सहित सोलर पैनल, वाटर कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए वृद्धावस्था पेंशन में पिछड़ा वर्ग के कितने लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की जागरूकता हेतु अभियान चलाए जाने तथा कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में संविदा भर्ती व अन्य भर्ती में पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में पिछड़ा वर्ग की भर्ती अभ्यर्थियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त निगम द्वारा प्राप्त धनराशि से पिछड़ा वर्ग के लोगों को दिए जाने वाले श्रण की अवशेष वसूली लाभार्थियों से किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कौशल विकास विभाग में पिछड़ा वर्ग के कितने लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है इसकी तथा कितने को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है इसकी जानकारी ली। कौशल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि 762 पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें 584 को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय में पिछड़ा वर्ग के बच्चों के प्रवेश हेतु आरक्षण लागू किए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारी से संचालित सहकारी समितियां की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियां विधिवत रूप से संचालित रहे तथा एक विवादित समिति की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्येष्ठ खान अधिकारी से खनिज न्यास फाउंडेशन से पिछड़ा वर्ग के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री कुंवर पंकज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।







